फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के बागी निर्दलीय सज्जन लाल ने नाम वापस लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर कांग्रेस के बागी सज्जन लाल टम्टा ने नाम वापस ले लिया है। उनके नाम वापस लेने के बाद संसदीय सीट पर अब छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


नाम वापसी के लिए बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित था। कांग्रेस के बागी निर्दलीय उम्मीदवार सज्जन लाल टम्टा ने नाम वापस ले लिया है। मालूम हो कि गत दिवस कांग्रेस नेताओं ने उन्हें मना लिया था। रिटर्निंग ऑफिसर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि संसदीय सीट पर अब छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय टम्टा को कमल का फूल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को हाथ का निशान, बहुजन समाज पार्टी के सुंदर सिंह धौनी को हाथी, उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी केएल आर्या को चुनाव चिन्ह कुर्सी, उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिव) की प्रत्याशी द्रोपदी वर्मा को बिजली का खंभा और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की विमला आर्या को चुनाव चिन्ह कैंची आवंटित किया गया है। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल, एआरओ राहुल शाह, सीमा विश्वर्मा, मोनिका, नोडल अधिकारी प्रेक्षक दुर्गेश त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें