अल्मोड़ा। चांदनी इंटरप्राइजेज की ओर से श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति के सहयोग से 30 और 31 मार्च को रैमजे इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से कुमाऊंनी लोक गायन पर आधारित निशुल्क गायन (गित्यार खोज) प्रतियोगिता होगी। मेगा फाइनल प्रत्येक जिले से चुने गए प्रथम तीन प्रतिभागियों के बीच हल्द्वानी में किया जाएगा।
श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि 30 मार्च को रैमजे इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन होंगे। जिसमें 20 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। द्वितीय चरण में चयनित प्रतिभागियों की 31 मार्च को स्टेज में संगीत के साथ प्रतियोगिता होगी। जिसमें से टॉप थ्री प्रतिभागियों का चयन मेगा फाइनल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। मेगा फाइनल प्रत्येक जिले से चुने गए प्रथम तीन प्रतिभागियों के बीच हल्द्वानी में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के इच्छुक प्रतिभागी निशुल्क भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को जिले स्तर पर होने वाले फाइनल राउंड में लोक गायक गोविंद दिगारी, नवीन बिष्ट भी अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि मेगा फाइनल में चयनित प्रतिभागियों का सभी व्यय आयोजकों द्वारा वहन किया।