फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया में 18 से होगी सीएसडी कैंटीन की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भूतपूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की 18 मार्च को बाखली खेल मैदान में होने वाली एतिहासिक रैली की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसी दिन सूर्या सीएसडी कैंटीन के शुभारंभ के साथ ही मेडिकल कैंप भी आयोजित किया गया है। रैली के दौरान छह अपंग सैनिकों को स्कूटी दी जाएगी। सेना द्वारा फौजी हथियारों, भांगड़ा और बैंड का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


चौखुटिया के इतिहास में डोगरा रेजीमेंट द्वारा पहली बार आयोजित होने वाली पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की रैली को लेकर पूर्व सैनिकों में भारी उत्साह है। मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च को रैली से पूर्व सूर्या कैंटीन का उद्घाटन होगा। बताया गया है कि कैंटीन खुलने से कुमाऊं के निकटवर्ती क्षेत्रों के भूतपूर्व सैनिकों के अलावा गढ़वाल मंडल से लगे गैरसैंण विकास खंड के भी सैकड़ों पूर्व सैनिक लाभान्वित होंगे।

कैंटीन के उद्घाटन के बाद बाखली खेल मैदान में पूर्व सैनिकों की रैली होगी। इस दौरान सेना के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में निशुल्क चिकित्सा शिविर भी होगा। शिविर में पेंशन संबंधी समस्याओं का निदान, सैनिकों की सेवानिवृत्ति के बाद रोजगार के अवसरों की जानकारी के अलावा उपहार और आर्थिक सहायता आदि भी दी जाएगी। सभी पूर्व सैनिकों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें