अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल में दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए विदाई दी गई। इस मौके पर नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों ने नृत्य और गीत पेश किए। कक्षा 12 के राहुल कनवाल मिस्टर हैप्स और यामिनी कैड़ा मिस हैप्स चुनी गई।
प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा के समय आत्मविश्वास बनाए रखें। परीक्षा पूरी एकाग्रता और धैर्य के साथ दें। शिक्षकों ने भी बोर्ड परीक्षार्थियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए टिप्स दिए। तिलक लगाकर बोर्ड के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट ने भी छात्र-छात्राओं से एकाग्रता से परीक्षा देकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी भी मौजूद थे। ब्यूरो