फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों का भी करें विकास: जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जीआईसी में आयोजित शिक्षकों के दस दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि बच्चों में पठन-पाठन के साथ नैतिक मूल्यों का भी विकास करें। इस मौके पर उत्कृष्ट दस शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का शिक्षक के सेवाकाल में महत्वपूर्ण योगदान होता है। डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण की उपादेयता को सिद्ध करने पर बल दिया। इस मौके पर सम्मानित होने वाले दस उत्कृष्ट शिक्षकों में हिंदी के डॉ. हिमांशु पांडे, जगत सिंह धामी, अंग्रेजी के रविमोहन तिवारी, हिमानी पांडे, विज्ञान शिक्षक हेमलता पांडे, डिंपल जोशी, गणित के घनश्याम शर्मा, शैलजा नयाल, सामाजिक विज्ञान शिक्षक भगवान सिंह गैड़ा, ललिता रौतेला शामिल हैं।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी चंद्रकांत तिवारी, जीआईसी अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य पीके टम्टा, सभासद हेम चंद्र तिवारी, डॉ. दीपा जलाल, एचएस पालीवाल, विनय साह, सीमा अरोड़ा, वीसी मिश्रा, प्रमोद भट्ट, सतीश भट्ट आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. बीसी पांडेय और डॉ. हेम चंद्र जोशी ने किया। प्रशिक्षण में पांच ब्लॉकों के पांच विषयों के 180 शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें