फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत के कुंवाली गांव में पहाड़ी से गिरकर बिहारी मजदूर की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती कुंवाली गांव में पहाड़ी से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ भवन निर्माण कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान पांव फिसलने से वह खाई में जा गिरा। घायलावस्था में उसे यहां राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिहार के पूर्णिया निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद नाजिम पुत्र मोहम्मद नसीम पिछले कुछ साल से कुंवाली गांव में राजमिस्त्री का कार्य कर रहा था। कुंवाली में ही वह अपने दो साथियों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। तीनों इन दिनों कुंवाली के समीप भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह नाजिम और उसके साथी काम करने के लिए घर से निकले, लेकिन कार्यस्थल पर पहुंचने से पहले नाजिम का पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से 100 फीट नीचे खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी श्रमिकों के शोरगुल के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग गंभीर रूप से घायल नाजिम को कुंवाली स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां से गंभीर हालत में उसे रानीखेत राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। रानीखेत चिकित्सालय में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के साथियों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें