मौलेखाल (अल्मोड़ा)। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देघाट पहुंचने पर विक्रम रावत का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विक्रम रावत ने कहा कि युवाओं को साथ लेकर उनकी पार्टी 2019 में लोकसभा की पांचों सीटों पर विजय हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि जीत की शुरुआत तीन राज्यों से हो चुकी है। अब हर बूथ और न्याय पंचायतों पर युवाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश और प्रदेश की सरकारों की नाकामियों को भी घर-घर तक पहुंचाने का काम भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सेवा दल नंदन बोरा, ग्राम प्रधान सुरमोली हरीश रावत, ब्लॉक प्रमुख आनंदी कत्यूरा, युवा कांग्रेस के ब्लाक सचिव योगेश जोशी, कृष्णा रावत, गौरव रावत, भूपेंद्र सिंह, सोनू बंगारी, प्रदीप पाल, वीरेंद्र सिंह, सोनू डंगवाल, चंदन रावत, भूपेंद्र सिंह, राकेश मेहता आदि मौजूद थे।