अल्मोड़ा। दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बृहस्पतिवार को भी सुबह घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही। लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव और हीटर आदि का सहारा लिया आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम नौ डिग्री रिकार्ड किया गया।