फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र सनवाल का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सनवाल के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

सालम समिति की शोकसभा में समाजवादी चिंतक स्व. सनवाल को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके अध्यक्ष राजेंद्र रावत, अमनाथ रजवार, विशन बोरा, गोपाल महरा, लोकमणि भट्ट, देवेंद्र बिष्ट, विपिन जोशी, भगीरथ पांडे, गोविंद लाल वर्मा आदि मौजूद थे। कांग्रेस कार्यालय में हुई शोकसभा में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूरन रौतेला, लता तिवारी, आनंद बगडवाल, राजीव कर्नाटक आदि मौजूद थे। चौघानपाटा में हुई शोकसभा में डॉ. जेसी दुर्गापाल, दयासागर दुर्गापाल, आनंद रावत, जीसी जोशी, डीके जोशी, अरुण पंत, रश्मि डसीला, स्वाति तिवारी, मनोज सनवाल, रीता दुर्गापाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके निधन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, दिनेश कुंजवाल, देवकी कुंजवाल, दीवान बोरा आदि ने भी सनवाल के निधन पर शोक जताया। आर्य कन्या इंटर कालेज में हुई शोकसभा में विद्यालय के संस्थापक सदस्य स्व. सनवाल को श्रद्धांजलि दी गई। उत्तराखंड स्वतंत्रता एवं उत्तराधिकारी संगठन की शोकसभा में उनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति करार दिया गया। अध्यक्ष कैलाश पांडे, कैलाश वर्मा, पुष्कर प्रसाद पांडे, विपिन पांडे, सोमेश पांडे, बरखा पांडे आदि उपस्थित थे। लोहिया विचार मंच ने भी स्व. सनवाल को श्रद्धांजलि दी। मंच के महामंत्री गोविंद लाल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें