फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन संशोधन प्रकरणों का हो त्वरित निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन जिला शाखा की राजकीय संग्रहालय में हुई बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शासनादेश के अनुसार विभागीय अधिकारियों को पेंशनर्स के पेंशन संशोधन संबंधी प्रकरणों को निस्तारित करना चाहिए। अविभाजित उप्र के समय सेवानिवृत्त हुए उत्तराखंड के पेंशनरों का भी पेंशन संशोधन अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बैठक में निकाय चुनाव के बाद संगठन का वार्षिक समारोह आयोजित करने पर चर्चा की गई। इस मौके पर नए शासनादेशों की जानकारी भी दी गई। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने और संचालन महामंत्री वंशीधर जोशी और सचिव प्रताप सिंह सत्याल ने किया। बैठक में डॉ. गोकुल सिंह रावत, पूरन लाल साह, गोविंद बिष्ट, गजेंद्र नेगी, नवीन लाल साह, आनंद लोहनी, रमेश लोहनी, गिरीश जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, किशोर लोहनी, लक्ष्मण ऐठानी, आनंद सिंह ऐरी, लीला खोलिया, पुष्पा कैड़ा, सुननया मेहरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें