अल्मोड़ा। ताकुला ब्लाक के सुनोली गांव निवासी कमला कांडपाल ने विद्युत विभाग में सौभाग्यवती योजना के लिए मई माह में आवेदन किया था। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी उनको मोबाइल मैसेज के जरिए प्राप्त हो गया था लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी उनके घर में विद्युत कनेक्शन नहीं लग पाया है।
कमला कांडपाल ने इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई से भी कई बार बात की। उन्होंने इस मामले में विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मई माह में कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया था लेकिन आज तक उन्हें विद्युत कनेक्शन से वंचित रखा गया है। ब्यूरो