अल्मोड़ा। शहर में मालरोड और लिंक रोड पर सड़क किनारे गोपेश्वर की तर्ज पर इंटरलोकिंग टाइल्स पालिका परिषद द्वारा लगाई जाएगी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पालिका अल्मोड़ा और चिलियानौला की स्वच्छता संबंधी बैठक में यह निर्देश दिए।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कूड़ादान और अन्य सामग्री क्रय करने के लिए दोनों पालिकाओं के ईओ को निर्देशित किया। यूजर चार्जेज लगाने के लिए गजट नोटिफिकेशन समय से कराने, ट्रंचिंग ग्राउंड चयन के लिए आसपास की ग्रामा पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने, ट्रंचिंग ग्राउंड की चहारदीवारी का काम शुरू करने, चिलियौनाला में आउट सोर्सिंग से छह स्वच्छक नियुक्त करने, भिकियासैंण की तर्ज पर ही चिलियानौला में भी मोहल्ला स्वच्छता समिति गठित करने को कहा।