फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे निकालने पहुंचे व्यक्ति को जब एटीएम में फंसे मिले पांच हजार

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बैंक एटीएम से पैसा निकालने पहुंचा एक व्यक्ति एटीएम में पहले से ही पांच हजार रुपये मशीन में फंसे मिलने पर हैरत में पड़ गया। ईमानदारी का परिचय देते हुए व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी धनराशि वास्तविक खाताधारक तक पहुंचाने के लिए कोतवाली में पैसे भी जमा करा दिए।
विज्ञापन

थाना बाजार निवासी लाल बाबू पुत्र बच्चा महतो बाजार में ओरिएंटल बैंक के एटीएम मेें पैसा निकालने पहुंचे। एटीएम के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि एटीएम में पहले से ही पांच हजार रुपये मशीन में फंसे हैं। उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए पास से गुजर रहे एक पुलिस कर्मचारी रमेश लोहनी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह मशीन से पैसे निकालकर पुलिस कर्मचारी के साथ खुद थाने आए और पांच हजार रुपये की धनराशि थाने में जमा कराई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज भाकुनी ने लाल बाबू के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि उक्त धनराशि के बारे में ओरिएंटल बैंक अल्मोड़ा को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें