फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बना फिजियोथेरेपी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी सेंटर खुलने के बाद वरिष्ठ नागरिक काफी संख्या में थेरेपी करवाने पहुंच रहे हैं। सेंटर पहुंचने वालों में घुटना, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द और नसों के खिंचाव आदि की समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा है। फिजियोथेरेपी केंद्र खुलने के 12 दिन के भीतर 260 लोग यहां थेरेपी कराने पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में नौ अप्रैल को फिजियोथेरेपी केंद्र खुला था। चार बिस्तर वाले फिजियोथेरेपी केंद्र में मरीजों के इलाज के लिए 15 मशीनें लगाई गई हैं। इसमें कमर दर्द की सिकाई के लिए डायथरर्मी मशीन, मांसपेशियों में दर्द के लिए अल्ट्रासोनिक थेरेपी, गर्दन, कमर में खिंचाव के लिए ट्रैक्सन और नसों में दर्द के लिए टैंस मशीन लगी हुई है।

12 दिनों में यहां पहुंचने वाले अधिकतर पुरूष मरीज 60 से 90 साल के हैं। जबकि 40 से 50 वर्ष के बीच की महिलाएं शामिल हैं। केंद्र प्रभारी डॉ. चारूल महेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार को 50 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


मरीजों के इलाज लिए दो फिजियोथेरेपिस्ट और दो स्टाफ नर्से तैनात हैं। फिजियोथेरेपी सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों और बीपीएल परिवार का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा बीपी और शुगर के सामान्य मरीजों की जांच निशुल्क की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें