मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के अंतर्गत 108 सेवा दो दिनों से बंद है। सेवा ठप होने से गर्भवती महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने 108 व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
दो दिनों से बंद 108 सेवा के कारण आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 108 सेवा बंद होने से सराईखेत, चित्तौड़खाल, डोटियाल, गुलार, गड़कोट, झिमार, पेंसिया आदि गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों के ग्रामीण मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, त्रिलोक सिंह, हेमा देवी, लक्ष्मी देवी, तुलसी देवी, प्रेम चंद्र आदि का कहना है कि सरकार की योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। 108 में फोन करने पर यह सूचना दी जा रही है कि तकनीकि रूप से खराब होने पर वाहन नहीं आ सकता है। अन्य वाहन को बुक करा लें। 108 वाहन नहीं मिलने से सल्ट क्षेत्र के दूरस्थ गांव के अस्पताल तक मरीजों को दो-दो हजार रुपये में वाहन बुक करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
कोट
- वर्तमान में 108 में स्टाफ की कमी है, जो कर्मचारी हैं वह भी छुट्टी पर गए हैं। छुट्टी खत्म होने के बाद सेवा शुरू हो जाएगी। - सुरजान सिंह, प्रभारी 108, अल्मोड़ा।
फोटो- 18एएलएम01पी- तेल नहीं होने से खड़ी 108 एंबुलेंस।