फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने वालों से ज्यादा रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पदों के लिए रविवार को हुई लिखित परीक्षा नगर में शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। नगर के आठ परीक्षा केंद्रों में 1,430 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1,474 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई।
विज्ञापन

एडीएम और परीक्षा के नोडल अधिकारी कैलाश टोलिया ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की परीक्षा के लिए नगर में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अपर, मिडिल, लोअर, रैमजे इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आठ परीक्षा केंद्रों में कुल 2,904 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। टोलिया ने एसएसजे परिसर और जीजीआईसी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के प्रतिनिधि भरत सिंह चौहान ने भी नगर के परीक्षा केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें