फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में रोप-वे बनाने की योजना अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला मुख्यालय में सालों बाद भी रोप-वे नहीं बन सके हैं। पर्यटन मंत्री के निर्देशों के बाद पर्यटन विभाग ने अल्मोड़ा कलक्ट्रेट से कसारदेवी तक रोप-वे बनाने का प्रस्ताव पिछले साल शासन को भेजा था। इस पर अब तक अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के तत्कालीन मुख्यमंत्रियों ने अल्मोड़ा कलक्ट्रेट से पांडेखोला स्थित विकास भवन, कसारदेवी आदि स्थानों को रोप-वे बनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटक गतिविधियों को बढ़ा देना था, लेकिन सालों बाद भी इन घोषणाओं पर अमल नहीं हो सका है। पूर्व मुख्यमंत्रियों की यह घोषणाएं ठंडे बस्ते में चली गई हैं। भाजपा सरकार के सत्तारुढ़ होने के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा कलक्ट्रेट से कसारदेवी तक रोप-वे बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिए थे। मंत्री के निर्देश के बाद पर्यटन विभाग ने गत वर्ष इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके मुताबिक रोप-वे निर्माण के लिए फिजिबिलिटी परीक्षण किया जाना है। भाजपा सरकार ने भी इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे रोप-वे बनाने की योजना अधर में लटक गई है।

शासन को पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन फिजिबिलिटी परीक्षण के लिए शासन से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी। - कीर्ति आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें