फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के लिए जिले में पहली बार लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग ने जिले में मानसिक रूप से अविकसित 75 बच्चों को चिन्हित किया गया है। ऐसे दिव्यांग विद्यार्थियों के अलावा पुरुष एवं महिलाओं के लिए 26 से 28 फरवरी तक विभिन्न स्थानों में शिविर लगाए जाएंगे। डीएम ने सीएमओ को शिविर वाले स्थानों पर बैठने आदि की व्यवस्था समेत काउंटर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अन्य महिला-पुरुष जो मानसिक रूप से अविकसित है और प्रमाण पत्र नहीं बने है उनके प्रमाण पत्र भी शिविर में बनाए जाएंगे। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने बताया कि इस तरह का शिविर जिले में पहली बार आयोजित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र बन जाने के बाद उसे पेंशन की भी सुविधा मुहैया हो जाएगी और बच्चों को अध्ययन के दौरान शासन से प्रदत्त सुविधा मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि भनोली, लमगड़ा, धौलादेवी, धौलछीना के लिए एक-एक बस तथा और अन्य स्थानों के लिए दो-दो मैक्स वाहन लगाने की व्यवस्था की जा रही है। डीएम ने डीईओ को प्रत्येक विद्यालय से छात्रों की संख्या और वे कहां पर उपलब्ध होंगे उसकी सूची संबंधित एसडीएम, सहायक परिवहन अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को इन शिविरों में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजने के निर्देश भी दिए। वहां एसडीएम विवेक राय, सीएमओ डॉ. निशा पांडे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पूजा नयाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, डीईओ (माध्यमिक) डॉ. एचबी चंद्र, सहायक वित्त अधिकारी इंदर सिंह, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण केआर आर्या, प्रशासनिक अधिकारी रवि नेगी आदि थे।

यहां लगेंगे शिविर

26 फरवरी को भनोली, लमगड़ा, धौलादेवी, धौलछीना, हवालबाग, सोमेश्वर और ताकुला क्षेत्र के मानसिक रूप से अविकसित बच्चों और अन्य पुरुष महिलाओं के लिए समाज कल्याण, सर्वशिक्षा, चिकित्सा और जिला प्रशासन की ओर से बेस अस्पताल में शिविर लगेगा। 27 फरवरी को ताड़ीखेत, द्वाराहाट क्षेत्र के लिए राजकीय गोविंद सिंह मेहरा अस्पताल रानीखेत में और 28 फरवरी को भिकियासैंण, चौखुटिया, स्याल्दे और सल्ट क्षेत्र के लिए भिकियासैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें