फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा की। स्कूल कालेजों के सौ मीटर परिधि में नशीली वस्तुओं और गुटखे की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। प्राइवेट स्कूलों में भी अभिभावक संघ का गठन करने को कहा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि युवाओं में नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए तहसील स्तर पर कमेटी गठित की जाए। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में पुलिस, प्रशासन के साथ ही शिक्षा विभाग को भी शामिल किया जाए। नौ से 19 आयु वर्ग तक के युवाओं को लक्ष्य बनाकर नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करें। विद्यालयों में नियतिम रूप से अभिभावक शिक्षक बैठक कराई जाएं। बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति और गतिविधियों की जानकारी दें। अभिभावकों को चाहिए कि अपने पाल्यों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें।

चर्चा में बताया गया कि आवासीय विद्यालयों में रहने वाले बच्चे नशे की चपेट में हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों में प्रार्थना के समय और छुट्टी के समय अनिवार्य रूप से उपस्थिति ली जाए। नशा उन्मूलन को फिल्म सिनेमागृहों आरै केबल चैनलों के साथ ही स्कूलों में दिखाएं। मेडिकल स्टोरों से नशे के सामान की बिक्री पर अंकुश लगाने को छापेमारी करें। पुलिस सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। थानाध्यक्ष माह में अपने क्षेत्र में चार विद्यालयों में जागरूकता शिविर लगाएं। मुखबिर और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय करें।
विज्ञापन


मार्गों में स्थित होटलों और रेस्टोरेंटों में वाहन चालकों को चरस और मदिरापान कराए जाने पर लगाम लगाएं। बैठक में एडीएम कैलाश टोलिया, सीएमओ डा. निशा पांडे, प्राचार्य डाइट राजेंद्र सिंह, मनोज सनवाल, दुर्गेश पंत, महिला बाल स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष हेमलता भट्ट, थानाध्यक्ष सीएम सिंह, आबकारी निरीक्षक टीएस पुरोहित, बीईओ पीएस जंगपांगी, समाजकलयण विभाग के पीडी पंत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें