अल्मोड़ा। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की राजकीय संग्रहालय में हुई बैठक में सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एकजुटता से ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
तय हुआ कि फरवरी में संगठन के पदाधिकारी कार्यालयों में संपर्क कर सदस्यों की समस्याओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद समस्याओं को शासन-प्रशासन के सम्मुख रखकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
जिला संयोजक प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष जीत सिंह चौहान, दलीप सिंह, पान सिंह मेर, महेश लाल, किशोरी लाल, मोहन सिंह, ललित तिवारी, दीपक सिंह आदि ने भाग लिया।