फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में खेल रहे दो बालकों पर तेंदुए का हमला, बाल-बाल बचे 18-22-03

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तेंदुए ने दिन दहाड़े भनोली तहसील के अंतर्गत कनाड़ी पालड़ी गांव में एक मैदान में खेल रहे दो किशोरों पर हमला कर दिया। शोर मचाने के बाद तेंदुआ भाग गया, जिससे दोनों किशोर बाल-बाल बच गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कनाड़ी पालड़ी गांव के दो किशोर ललित कुमार (16) पुत्र बसंत राम और नीरज कुमार (15) पुत्र भगवान राम मंगलवार शाम को गांव में ही स्थित एक छोटे से मैदान में खेल रहे थे। इस बीच एक तेंदुआ वहां पहुंच गया और उसने इन उन पर हमला कर दिया। किशोरों के चिल्लाने के बाद ग्रामीणों ने भी शोर मचाया। इस पर तेंदुआ वहां से भाग गया, जिससे दोनों किशोरों की जान बच गई।

दोनों किशोरों के शरीर में कई जगह नाखून के निशान लगे हैं। लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में भर्ती कराया। डॉक्टर के मुताबिक दोनों खतरे से बाहर हैं। इधर पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता मोहन सिंह सिंगवाल ने बताया कि तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को शिकार बना चुका है। तेंदुए के डर से बच्चों का अकेले इधर-उधर जाना मुश्किल हो गया है। कई बार तेंदुआ दिन के वक्त भी दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें