फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन के एकल मुकाबले में नमन विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल सेंट्रल कमांड की ओर से लखनऊ में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेकर आर्मी स्कूल अल्मोड़ा के छात्र नमन गुप्ता लौट आए हैं। नमन ने एकल मुकाबले में जीत दर्ज कर नगर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में नमन गुप्ता ने आर्मी स्कूल मऊ के कौशलेश सिंह को 21-14, 21-12 से पराजित किया। नमन वर्तमान में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। नमन की उपलब्धि पर 13 सिख रेजीमेंट के कमांडिंग अधिकारी कर्नल हर्ष मिश्रा, आर्मी स्कूल अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य सुशील जोशी, एससी भारद्वाज, भूपेंद्र भंडारी, पूनम साह, राजीव लोहनी, मुकेश जोशी, मंजू भंडारी, अंजलि, हामिद, डीके सेन, अमरनाथ रजवार, महेश जोशी, गोकुल मेहता, शेखर लखचौरा, संजय राकेश, बीएस मनकोटी, प्रशांत जोशी, राम अवतार आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें