सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। शहीद स्मारक चनौदा सभागार में हुई ईको संजीवनी कार्यशाला में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। ईको संजीवनी के मुख्य प्रतिपालक डा. पंपोश कुमार, राष्ट्रीय संयोजिका डा, सुनीता झाला ने ईको टैलेंट सर्किल सदस्यों, ईको सारथियों, ईको यूरेका और ईको स्टूडियो ट्रेनिंग प्राप्त युवाओं और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानवीय उत्थान और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम के पहले चरण में बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के युवाओं ने ईको टैलेंट सर्किल का निर्माण किया है। जिनके मार्गदर्शन के लिए पवन भाकुनी, राजेश पंत, राजेश कुमार शुक्ला, रेनू भाकुनी और गर्वित पंत को ईको सारथी नामित किया गया है। ग्राम स्वराज्य मंडल के मंत्री नरेंद्र सिंह भाकुनी, कदम संस्था से चंदन सिंह, गिरिजन स्वैच्छिक संस्थान से कौस्तुब धाकड़ ने विचार रखे। कार्यशाला में स्वयं सेवी संस्थाओं से सौरभ साह, संजीव घुघतियाल, पंकज बिष्ट, उमाशंकर नेगी, बबीता पांडे, प्रकाश राम, कैलाश, रेखा, अंजली आदि ने भाग लिया।