फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओढ़खोला इलाके में पैदल रास्तों की हालत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के तत्ला ओढ़खोला में पैदल रास्तों की स्थिति काफी खराब है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पालिका के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर समस्याएं दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि तल्ला ओढ़खोला में रास्तों की स्थिति काफी खराब है। इस कारण आवाजाही करने में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात्रि में आवाजाही करने में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका के सफाई कर्मचारी रास्तों की सफाई पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने समस्याओं का निवारण करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय कुमार, राजेंद्र पाल, मुन्नी देवी, लीला देवी, अमिता देवी आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें