फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास के 15 साल बाद भी नहीं बनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत घुरसों-शैल-छाना-कुटगोली मोटर मार्ग का 15 साल पहले शिलान्यास हुआ था, लेकिन अभी तक यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों को आज भी पांच किमी पैदल चलकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत घुरसों-शैल-छाना-कुटगोली मोटर मार्ग स्वीकृत है। वर्ष 2002 में तत्कालीन उद्यान और खादी ग्रामोद्योग मंत्री ने सड़क का शिलान्यास किया था, लेकिन 15 साल का लंबा समय बीत जाने पर भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इससे हवालबाग ब्लॉक के बल्टा, भूल्यूड़ा, फलसीमा, माट गांव, जखेटा, चितई, कुटगोली, शैल, घुरसों, छाना समेत कई गांवों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घुरसों के सामाजिक कार्यकर्ता देवी दत्त पांडे ने बताया कि इस संबंध में कई बार सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बल्टा, भूल्यूड़ा, फलसीमा, माट गांव, जखेटा, चितई, कुटगोली, शैल, घुरसों में सब्जी आदि का उत्पादन किया जाता है। सड़क नहीं होने से ग्रामीण उत्पादित सब्जी और अनाज का विपणन नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें