फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय, बबीता, राकेश, गीता, धीरेंद्र और चंद्रा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक मेें विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कारों के साथ समापन हो गया। विभिन्न वर्गों में हुई प्रतियोगिता में संजय, बबीता, राकेश, गीता, धीरेंद्र और चंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता दीपक फर्त्याल ने बच्चों को स्पोर्ट्स किट के लिए 15 हजार और जीजीआईसी जलना की सांस्कृतिक टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए।
विज्ञापन


दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में जीआईसी सत्यों के संजय कुमार, बालिका वर्ग में जीजीआईसी जलना की बबीता बिष्ट, जूनियर वर्ग में जीआईसी सत्यों के राकेश कनवाल, बालिका वर्ग में जीआईसी लमगड़ा की गीता बिष्ट और सब जूनियर वर्ग बालक में जीआईसी लमगड़ा के धीरेंद्र साही और बालिका वर्ग में हाईस्कूल ढौरा की चंद्रा अधिकारी अव्वल रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रतिनिधि दीपक फत्र्याल ने बच्चों को खेल के महत्व के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने स्पोर्ट्स किट के लिए 15 हजार और जीजीआईसी जलना की सांस्कृतिक टीम के लिए पांच हजार रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान किए। जीजीआईसी जलना की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

अध्यक्षता जीआईसी सत्यों के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह रावत ने तथा संचालन नीरज बिष्ट और जयश्री ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरीश जोशी, केएस नेगी, रमेश आर्य, किशन खोलिया, प्रकाश टम्टा, डीआर आर्या, ब्लाक समन्वयक विनोद राठौर, कमलेंद्र मेहता, आरके जोशी, सुधा भट्ट, सुंदर अल्मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें