अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के बैनर तले पंचायत कर्मियों ने दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। आंदोलित कर्मियों ने विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर प्रांगण में धरना दिया। कर्मचारी ग्राम्य विकास विभाग के पंचायती राज विभाग में समायोजन के विरोध के अलावा अन्य मांगों को लेकर आंदोलित हैं। आंदोलन से जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कामकाज ठप पड़ा हुआ है।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग का पंचायती राज विभाग में समायोजन मंजूर नहीं है। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को 1200 रुपये वाहन भत्ता देने, पंचायती राज विभाग के कर्मियों की ग्रेड-पे, वेतन विसंगति और पंचायती राज विभाग का ढांचा बनाने की मांग को लेकर शासन उदासीन बना हुआ है।
सभा में भास्कर जोशी, आनंद राना, कविता जोशी, कृपाल बिष्ट, बलवीर कार्की, शंभूदत्त जोशी, अनीता रावत, हरीश मर्तोलिया, आनंद राणा, नवीन जोशी, दिनेश राणा, भगवत बिष्ट आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता संरक्षक कुंदन सिंह सत्यपाल ने और संचालन जिलाध्यक्ष गोपाल राम आर्य ने किया। धरने पर रमेश राज, मीरा, नीलम, गुरप्रीत कौर, मोनिका पांडे, अंजलि तिवारी, कविता बिष्ट, मीना, हेमा उपाध्याय, नरेंद्र कुमार, गौरव कांडपाल, राजेश बिष्ट आदि ने भगा लिया।