अल्मोड़ा। होटल एसोसिएशन की यहां हुई वार्षिक बैठक में होटल व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रस्ताव पारित किया गया कि अल्मोड़ा शहर को हेरिटेज सिटी का दर्जा दिया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ समेत अन्य धामों की तरह प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में मंदिर केकपाट बंद करने की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे कि धाम की महत्ता और पवित्रता बनी रहे। वहां विश्व के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को रहने की व्यवस्था हो, जिससे कि पर्यटन से जुड़े स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, हरीश जोशी, अजय अग्रवाल, पूरन अधिकारी, बद्रीविशाल अग्रवाल, सोबू मेहरा, जगमोहन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, हेम गुरुरानी, कुंदन मेहरा, रेखा आर्या, गोपाल बिष्ट, मोहन रायल, अरुण वर्मा आदि उपस्थित थे।