अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज ज्वारनेड़ी में चार दिवसीय स्काउट गाइड शिविर शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि स्काउट मास्टर सत्यनारायण कन्नौजिया ने कहा कि स्काउट गाइड समाज सेवा करने को बेहतर माध्यम है। स्काउट गाइड से जुड़ने पर बच्चों में समाज सेवा की भावना आती है। शिविर में स्काउट गाइडों को ध्वज शिष्टाचार, गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, खोज चिन्ह आदि के बारे में जानकारी दी गई। रसायन विज्ञान प्रवक्ता विपिन चंद्र पांडे ने स्काउट गाइड के महत्व के बारे में बताया। सीआरसी ज्वारनेडी आन सिंह बिष्ट ने अधिक से अधिक बच्चों को स्काउट गाइड से जोड़ने पर जोर दिया। प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा जगदीश पोखरियाल बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस मौके पर टीम प्रभारी रंजना देवी आदि मौजूद थे।