फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि और वन विभाग को दुर्घटना का इंतजार!

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि और वन विभाग को दुर्घटना का इंतजार
विज्ञापन

अल्मोड़ा। कोसी-दौलाघट-कोरीछीना मार्ग में दो स्थानों पर चीड़ के विशाल पेड़ गिरे हैं, लेकिन लोनिवि और वन विभाग सड़क में गिरे इन पेड़ों को नहीं हटा रहा है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
पहाड़ों में जंगलों के मध्य से सड़कें गुजरती हैं। तेज हवा चलने अथवा मूसलाधार बारिश होने पर कई बार बड़े-बड़े पेड़ सड़कों पर गिर जाते हैं। इससे यातायात बाधित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल कोसी-दौलाघट-कोरीछीना मार्ग का है। करीब डेढ़ माह पूर्व इस मार्ग पर गैजोल के पास दो स्थानों पर चीड़ के विशाल पेड़ सड़क में गिरे थे। उस समय विभाग ने टहनियां काटकर मार्ग में यातायात सुचारू कर दिया। पर जिस स्थान पर यह पेड़ गिरे हैं वहां पर काफी संकरे मोड़ हैं। थोड़ी सी असावधानी इस मार्ग में यात्रियों पर भारी पड़ सकती है, लेकिन लोनिवि और वन विभाग सड़क में गिरे पेड़ों को नहीं हटा सका है। इससे दौलाघाट, गोविंदपुर आदि क्षेत्रों के आने जाने वाले यात्रियों में दोनों विभागों के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरे पेड़ नहीं हटाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। इधर लोनिवि एडीबी खंड के अधिशासी अभियंता आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए वन विभाग से मौखिक रूप से कहा गया है। पेड़ों को हटाने के लिए अब वन विभाग को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें