फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के नहीं होने पर अल्ट्रासाउंड नहीं करा पाते रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड करने वाली डाक्टर की इमरजेंसी ड्यूटी न लगाई जाए
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला और महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड डाक्टर के नहीं होने पर दूरदराज से आने वाले रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आशा कार्यकर्ता और आशा फेसलिटेटरों ने जिलाधिकारी सविन बंसल को ज्ञापन देकर अल्ट्रासाउंड करने वाली डाक्टर की इमरजेंसी ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जिला और महिला अस्पतालों में जिले के कई दूरस्थ क्षेत्रों से रोगी आते हैं। दोनों अस्पतालों में डा. कुसुमलता रोगियों का अल्ट्रासाउंड करती हैं। उनकी इमरजेंसी ड्यूटी लगने पर रोगियों को काफी दिक्कतें होती है। खासकर दूरस्थ गांवों से आने वाले रोगियों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। डाक्टर के नहीं होने पर रोगी बाजार में अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर होते हैं। जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले रोगियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अल्ट्रासाउंड करने वाली डाक्टर की इमरजेंसी ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ममता वर्मा, रेखा आर्या, लक्ष्मी वर्मा, ममता भट्ट, जानकी गुरुरानी, चंपा पांडे, देवकी भंडारी, कमला बिष्ट, मुमताज जहां, आशा पांडे, पुष्पा आशा, गीता आशा, आनंदी महरा, उमा बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें