नगर में नियमित चालाया जाए सफाई अभियान
अल्मोड़ा। वरिष्ठ नागरिकों की संस्था डे केयर सेंटर ने नगर क्षेत्र में नियमित सफाई अभियान चलाने की मांग की है। यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों चले अभियान में कुछ ही जगहों पर सफाई की गई। वक्ताओं ने नगर के कई मोहल्लों में लोगों द्वारा सीवर को नालियों में छोड़ने पर चिंता जताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों डीएम सविन बंसल द्वारा चलाए गए सफाई अभियान का असर देखने को मिला है, लेकिन इस दौरान नगर क्षेत्र में कुछ जगह सफाई नहीं हो पाई। इसके लिए अभियान निरंतर चलाया जाए तो सफाई व्यवस्था स्थायी तौर पर अच्छी रहेगी। वक्ताओं ने सीवर के पाइप नालियों में छोड़े जाने को लेकर चिंता जताई। साथ ही यह भी कहा कि कुछ लोग अभी भी घर का कूड़ा नालियों में फेंक रहे हैं जो कि उचित नहीं है। इस दौरान शनिवार 24 जून को कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता नवीन चंद्र पाठक और संचालन प्रताप सिंह सत्याल ने किया। इस अवसर पर पान सिंह राणा, आनंद सिंह बगडवाल, डा. गोकुल मेहता, एलएस ऐठानी, लीला खोलिया, पुष्पा कैड़ा, सुनयना मेहरा, एमएस नयाल, मोहन सिंह नेगी, आनंद लोहनी, अरुण कुमार पंत, आनंद सिंह ऐरी, गिरीश चंद्र जोशी, हेम चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।