फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के लिए 712 पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

 लोक सभा सामान्य चुनाव को संपन्न कराने के लिए जीआईसी अल्मोड़ा और इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से बुधवार को दूसरे दिन कुल 712 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। अल्मोड़ा से विधानसभा अल्मोडा की 133,  जागेश्वर की 127, सोमेश्वर विधानसभा की 123 और द्वाराहाट से विधानसभा द्वाराहाट की 141, सल्ट की 70, रानीखेत की 118 पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री देकर मतदेय स्थलों को रवाना किया। इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा ने कार्मिको से उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठता के साथ करने को कहा। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि मशीनों की निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार ट्रैकिंग की जा रही है।  इसलिए इसमें लापरवाही नही बरती जाए। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन को जो ईवीएम उपलब्ध कराई गई है उन्हीं के माध्यम से मॉकपोल से लेकर निर्वाचन की प्रक्रिया संपादित की जानी है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पीठासीन अधिकारी अपने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन को ऑफ नहीं करेंगे।  

सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्र पर ही रहेंगी। कोई भी कर्मचारी किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य सत्कार स्वीकार न करे। सभी कार्मिकों के लिए भोजन की व्यवस्था मतदान केंद्र में ही की गई है। उन्होंने रवाना होने वाली पार्टियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक मेडिकल किट में दिए जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर को प्रयोग करने की विधि को समझ लें। 
विज्ञापन


 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने कहा कि  ईवीएम, वीवीपैट मशीनों और पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी सुरक्षा कार्मिकों की है। द्वाराहाट में पोलिग पार्टियों की रवानगी के दौरान नोडल अधिकारी मनुज गोयल ने मतदान कार्मिकों से कहा कि प्रथम बार निर्वाचन में वीवीपैट मशीन का भी प्रयोग किया जा रहा है, जो बहुत ही संवेदनशील है। इसके साथ मॉक पोल से पहले किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की जाए।

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल फिरमाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, राहुल शाह, मोनिका, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक जगमोहन सोनी, जिला पूर्ति अधिकारी जगदीश वर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें