अल्मोड़ा। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों को नए शिक्षा सत्र में राहत मिलने जा रही है। जिले के 11 विकास खंडों के 70 विद्यालयों में 99 शिक्षा स्वयं सेवकों की तैनाती होगी। शिक्षा विभाग ने चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है।
जिलाधिकारी की ओर से इसके लिए फंड उपलब्ध कराया जाता है। इसमें कार्यरत शिक्षकों को 14 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलता है जिसमें 13 हजार रुपये विभाग की ओर से और एक हजार रुपये सीएमसी की ओर से दिया जाता है।
सीएमसी की ओर से दिए जाने वाली हजार रुपये की धनराशि विद्यालय में तैनात शिक्षकों में बराबर वितरित होती है।
इस दौरान 99 शिक्षा स्वयं सेवकों में 98 प्रवक्ता है और भिकियासैंण के बसाेट के विद्यालय में सहायक अध्यापक को नियुक्त किया गया है। संवाद