सल्ट (अल्मोड़)। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पिछले दिनों उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर रोष प्रकट करते हुए बाल विकास परियोजना सल्ट को ज्ञापन प्रेषित किया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ज्ञापन में कहा है कि विगत 14 मार्च को अपनी मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजना था। लेकिन प्रशासन की तरफ से उन्हें रोककर भेड़ बकरियों की तरह घसीटते हुए गंदे तरीके से गाड़ियों में भरा गया। जो कि काफी निंदनीय था। जिस कारण सभी कार्यत्रियों के अंदर काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार और प्रशासन की इस हरकत पर ऐलान किया है कि वह अपने केंद्र में बैठकर केवल अपनी उपिस्थिति के अलावा कोई भी कार्य नहीं करेंगीं। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती वह अपना कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष कमला बोरा, पुष्पा रावत समेत कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। संवाद