फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के 69 साल बाद दोनों गांव हुए बिजली से रोशन 

Wed, 19 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भैंसियाछाना ब्लॉक के दूरस्थ उमेर और गिठानी गांव में मंगलवार की रात दीपावली पर्व की तरह जश्न का माहौल रहा। मौका था आजादी के 69 साल बाद गांव में बिजली पहुंचने का। मंगलवार रात जैसे की गांव में बिजली का बल्ब जला ग्रामीण खुशी से झूम उठे। इन दोनों गांवों में कुल 24 परिवारों के घर बिजली से रोशन हो गए हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी भी गांव में पहुंचे थे। ग्रामीणों ने गांव में बिजली पहुंचाने के लिए विधायक के प्रयासों को सराहा और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन



दूरस्थ गांव उमेर और गिठानी गांव के लोग आजादी के 69 साल बाद अब तक बिजली का इंतजार कर रहे हैं। इस कारण जहां लोग टीवी और अन्य उपकरणों का प्रयोग नहीं कर पाते हैं वहीं उनके लिए मोबाइल फोन चार्ज करना भी मुश्किल हो जाता था। करीब पांच से सात किमी दूर मोबाइल चार्ज करने जाना पड़ता है। गांव के गई लोगों ने अब तक टीवी नहीं देखा है। विद्युत वितरण खंड ने मंगलवार रात उमेर और गिठानी गांव में बिजली से रोशन कर दिए।

गिठानी गांव में छह और उमेर गांव में 18 परिवारों ने कनेक्शन लिए हैं। बिजली पहुंचने के मौके पर विधायक श्री तिवारी ने कहा कि सड़क और बिजली से जुड़ जाने से अब ग्रामीण पलायन को मजबूर नहीं होंगे। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सूरज बनौला ने कहा कि  क्षेत्रवासियों को इस दीपावली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। अब ग्रामीण टीवी के माध्यम से देश-विदेश से जुड़ सकेंगे। ग्राम प्रधान भगवान राम ने कहा कि विधायक के प्रयासों से इस बार गांव वाले सही मायनों में दीपावली मनाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले तक छिलके जला कर दीपावली मनाते थे अब घरों को बिजली की मालाओं से जगमगाएंगे। बच्चों को भी पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी।  पूर्व प्रधान मनोज विरौरा ने कहा कि लोगों को अब मोबाइल चार्ज करने दूसरे गॉव में जाना पड़ेगा।  इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, विद्युत विभाग के एसडीओ देवेंद्र सिंह, सहायक अभियंता मोहन उप्रेती, न्याय पंचायत अध्यक्ष हरी राम टम्टा, पूरन चन्द्र दुर्गापाल,  आनंद सिंह, राजू रावत, राजन खनी, भगवान राम, भूपेंद्र सिंह, दान सिंह, अर्जुन सिंह, बहादुर सिंह, दीवान सिंह, गिरीश चंद्र, लक्ष्मण राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें