फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा रेज में 94 लाख रुपये से 69 चाल-खाल होंगे तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वन विभाग बारिश के पानी का संचय कर जंगलों को आग से सुरक्षित करने के लिए अल्मोड़ा रेंज में 69 चाल-खाल का निर्माण करेगा। योजना को अस्तित्व में लाने के लिए विभाग ने शासन को 94 लाख रुपये से अधिक का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने से जंगलों में नमी बनी रहेगी। वहीं फायर सीजन के दौरान वनाग्नि की घटनाओं पर भी रोक लगेगी। इस पहल से जंगलों में भूमि कटाव को भी रोक जा सकेगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा रेंज के जंगलों में जल्द 94 लाख 50 हजार से 69 चाल-खाल तैयार किए जाएंगे। योजना के तहत बारिश के पानी को सीधा चाल-खाल में संरक्षित किया जाएगा। पानी के धीरे-धीरे जंगल में रिसने से जंगलों में नमी रहेगी। इससे यहां बहुमूल्य औषधीय वनस्पति का भी विकास हो सकेगा।
जंगल में जगह-जगह पानी जमा होने से गर्मी के दौरान वन्यजीवों को पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। वहीं नमी होने से जंगल सुलगने से भी बच सकेंगे। इससे वन संपदा को भी संरक्षण होगा। इससे तेज बारिश होने पर जंगलों में भूमि कटाव की समस्या से भी निजात मिलेगी। इस पहल से जंगलोें में जैव विविधता संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन



प्राकृतिक जलस्रोत होंगे रिचार्ज
- चाल-खाल विकसित होने से जंगलों में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इससे जंगलों के समीप स्थित गांव में सूखे प्राकृतिक जलस्रोत फिर रिचार्ज होंगे। इससे पेयजल संकट गहराने पर ये जल स्रोत लोगों का सहारा बनेंगे।
-
कोट
- अल्मोड़ा रेंज में चाल- खाल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर प्राथमिकता से जंगलों के संरक्षण को कार्य शुरू किया जाएगा
विज्ञापन

- दीपक सिंह, डीएफओ, अल्मोड़ा वन प्रभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें