अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में 64 सरकारी विभाग बिजली जलाकर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को बिल देना भूल गए हैं। यूपीसीएल का सबसे बड़ा बकाएदार नगर निगम है जिसे 4,54,46,955 रुपये देने हैं। दूसरा बड़ा बकाएदार शिक्षा विभाग है जिसने 60,16,683 रुपये का भुगतान करना है। यूपीसीएल ने सभी बकाएदार विभागों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। यूपीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि बिल जमा नहीं करने पर दीपावली के बाद बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
डीएम ऑफिस ने 5,791 रुपये का भुगतान करना है। ब्लॉक कार्यालय अल्मोड़ा ने यूपीसीएल को 18 बिजली कनेक्शन का 2,30,449 रुपये का भुगतान करना है। बीएसएनएल ने 11 कनेक्शनों का 3,79,147 रुपये का भुगतान करना है। इसी तरह बाल शिशु गृह ने 23,582 रुपये, कैंट बोर्ड ने 92,491 रुपये, सेंट्रल स्कूल ने 29,985 रुपये का भुगतान करना है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने 17,268 रुपये, डीएसओ ऑफिस ने 3,91,562 रुपये देने हैं। स्वास्थ्य विभाग को 13,48,248 रुपये का भुगतान करना है। जीबी पंत संस्थान ने 2,90,176 रुपये का भुगतान करना है। मेडिकल कॉलेज ने 20,81,062 रुपये, पटवारी चौकियों ने 11,91,167 रुपये का भुगतान करना है। शिक्षा विभाग ने 60,16,683 रुपये का बिल देना है।
इनके अलावा कई अन्य संस्थानों ने यूपीसीएल के बकाए का भुगतान करना है। यूपीसीएल कई बार इन बकाएदार विभागों को बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए नोटिस जारी कर चुका है। इसके बाद भी यूपीसीएल को भुगतान नहीं किया जा रहा है।
कोट-
64 सरकारी विभागों ने यूपीसीएल को बिजली बिल के 6,10,77,548 रुपये का भुगतान करना है। सभी को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दीपावली तक भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। - कन्हैयाजी मिश्रा, ईई यूपीसीएल, अल्मोड़ा