अल्मोड़ा। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मंगलवार को कुल 618 नामांकन पत्र बिके। नामांकन पत्रों की बिक्री से 109575 लाख रुपये धनराशि प्राप्त हुई।
पंचायत चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 167 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, इससे 15,750 रुपये प्राप्त हुए। प्रधान पद के लिए 291 नाम पत्र बिके, इससे 56100 राशि प्राप्त हुई।
क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 121 नाम पत्र बिके, जिससे 25800 धनराशि प्राप्त हुई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 39 नामांकन पत्र बिके। इससे 11925 की राशि प्राप्त हुई। संवाद