फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर एक होटल सभागार में हुई गोष्ठी में संगठन के प्रदेश महासचिव गोपाल मोहन भट्ट ने कहा कि एनएसयूआई एक ऐसा धर्म निरपेक्ष और संवैधानिक नीतियों पर चलने वाला छात्र संगठन है जो आम छात्र और जनता के हित की बात करता है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू और गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए शत-प्रतिशत लोगों से मतदान करने का आह्वान किया।

इससे पहले जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए गए। गोष्ठी में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह फत्र्याल, हसन, गोविंद प्रसाद, कार्तिक टांक, अरविंद बोरा, प्रशांत उज्जैन, रोनक चुनियाल, कमल पंत, पंकज आर्य, अमित कोहली, पंकज कुमार, कोमल, विमला, दिव्या, पूजा, डोली, प्रदीप फर्त्याल, राधा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें