फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के वाहनों के लिए रूट परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पोलिंग पार्टियों की सुविधा के लिए एसएसपी पीएन मीणा ने 10 और 11 अप्रैल दो दिन के लिए नगर में वाहनों का रूट परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों की बसों को जीजीआइसी से लिंक रोड पर लगाए जाने के लिए लिंक रोड में दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के लिए प्रवेश सुबह छह से शाम चार बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन


वहीं अपर मालरोड से एसएसजे परिसर होते हुए सिमकनी मैदान लोअर मालरोड को जाने वाले वाहनों के लिए भी मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को होटल मैनेजमेंट में ईवीएम मशीन जमा होंगी। इस दौरान शाम चार बजे बेस तिराहे से बेस अस्पताल तक यातायात दोपहिया वाहनों को छोड़कर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जबकि धारानौला, लमगड़ा, हल्द्वानी की तरफ से आने वाले चुनाव के वाहन अपर मालरोड, लिंक रोड होते हुए जलाल तिराहा से एचएम कॉलेज की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें