मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सल्ट की ओर से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जीआईसी भीताकोट के बच्चों द्वारा रैली निकाल कर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर कुष्ठ रोग के लक्षण और उसके बचाव की जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि कुष्ठ रोग एमडीटी खाने से ठीक हो सकता है। कुष्ठ रोग को लेकर जनता में फैली भ्रांतियों को दूर किया। स्वास्थ्य केंद्र के एनएमएस दयाकिशन खर्कवाल के नेतृत्व में निकली रैली में धर्मपाल सिंह, शाकिर हुसैन, सुरेश चंद्र पाठक, हेमलता, विक्रम रावत, शकुंतला सोलंकी, सुभाष सिंह मौजूद थे। ब्यूरो