फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में सांई बाबा की पालकी यात्रा निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्वी पोखरखाली स्थित शिरडी साईं बाबा कृपाधाम के 24वें स्थापना दिवस पर नगर में साईं बाबा की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग भजन गाकर नाचते हुए चल रहे थे। लोगों ने पालकी पर जगह-जगह पुष्प और अक्षत चढ़ाए।
विज्ञापन


शनिवार को यात्रा साईं बाबा कृपाधाम से शुरू होकर एलआरसाह रोड, माल रोड, चौघानपाटा, थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, कचहरी बाजार, कारखाना बाजार, लाला बाजार होते हुए पुन: साईं मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु झूमते, नाचते चल रहे थे।
विज्ञापन


पालकी यात्रा में भानू साह, विजय जंगपांगी, महेंद्र बिष्ट, नंदन जोशी, हरी कृष्ण कपूर, सुरेश जोशी, हरीश जोशी, मदन मोहन बिष्ट,महेश बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें