फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट ब्लाक के कई गांवों में खुरपका रोग फैलने से दर्जनों पशु बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के मानिला क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं में खुरपका रोग फैल गया है। दर्जनों पशु इस रोग के चपेट में आकर बीमार हैं। यदि जल्द पशुओं को उपचार नहीं मिला तो अन्य गांवों के पशुओं में भी संक्रमण फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक गांव में पशु चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


मानिला क्षेत्र के सदर बाजार, सकणना, टिटोली, इड़ाकोट,चौना, खाल्य, रतखाल, कुणीधार, बिछखोली, नैल, बेसरबगड़ आदि गांवों में पिछले दस दिनों से पशुओं में खुरपका रोग फैला है। खुरपका रोग फैलने से इन गांवों में गाय, भैंस, बछड़े समेत दर्जनों पशु बीमार हैं। लावारिस पशु भी खुरपका रोग के चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लावारिस पशुओं के कारण खुरपका रोग पालतू पशुओं में भी तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग को कई बार जानकारी दी गई लेकिन अब तक पशु चिकित्सकों की टीम गांव में नहीं पहुंची है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेेंद्र रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह रावत ने प्रभावित गांवों में डॉक्टरों की टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट-
अस्पताल में स्टाफ की कमी है। प्रभावित गांवों में शीघ्र पशु कर्मचारियों की टीम भेज कर बीमार पशुओं का उपचार कराया जाएगा।
डॉ. भरत सिंह, चिकित्सक पशु अस्पताल मानिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें