फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजिल से जरा कह दो, अभी पहुंचा नहीं हूं मैं...

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मंजिल से जरा कह दो, अभी पहुंचा नहीं हूं मैं...मुश्किलें जरूर हैं, मगर ठहरा नहीं हूं मैं। कुछ ऐसे ही शायराना अंदाज फेसबुक और व्हाट्सप पर इन दिनों काफी चल रहे हैं। नगर निकाय के चुनाव नजदीक आते ही खुद की फोटो शेयर कर जनता के बीच कई संभावित उम्मीदवारों ने खुद को दावेदार बताते हुए प्रचार भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी नगर निकाय चुनाव में सीटों के लिए आपत्तियां दर्ज होनी बाकी हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया इन दिनों चुनावी प्रचार का हथियार बन गया है। नगर निकाय चुनाव के लिए अभी आचार संहिता नहीं लगी है लेकिन अध्यक्ष समेत सभासद आदि पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया को खुद को लोकप्रिय बनाने का जरिया बना लिया है। जिसमें लोगों के लाइक और कमेंट्स आदि प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

भाजपा और कांग्रेस जैसे बड़े दलों के कई कार्यकर्ताओं के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अध्यक्ष समेत सभासद पद की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि पार्टी जिसे चाहेगी उसे ही टिकट मिलेगा, लेकिन इन सबसे दूर खुद की पहचान बनाने और खुद को सक्षम दावेदार बनाने की आजमाइश शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें