फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों और लावारिस पशुओं से निजात दिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सालम समिति की बैठक में नगर में बढ़ते बंदरों और लावारिस जानवरों के आतंक पर चिंता जताई गई। जिला प्रशासन, नगर पालिका और वन विभाग से बंदरों और लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन

राम सिंह धौनी बहुउद्देश्यीय पुस्तकालय भवन में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहर की सड़कों पर तेज गति से चल रहे दोपहिया और चौपहिया वाहनों से राहगीरों को खतरा बना रहता है। ऐसे वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। बैठक में सात दिसंबर को कालीधार और पांडेखोला में हुई वाहन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया गया।
प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने और संचालन सचिव अमरनाथ सिंह रजवार ने किया। बैठक में सेवानिवृत्त तहसीलदार लोकमणि भट्ट, विनोद जोशी, दीवान राम आर्या, गोविंद बिष्ट, विपिन चंद्र जोशी, गोपाल सिंह महरा, विशन सिंह बोरा, नंदन सिंह बिष्ट, देव सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें