फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता विभाग ने 3.75 करोड़ के चेक बांटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनता दरबार और बहुउद्देश्यीय शिविर में सहकारिता विभाग द्वारा चौखुटिया, द्वाराहाट, ताड़ीखेत के इक्कीस समितियों के 585 लाभार्थियों को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के 3.75 करोड़ के ऋण के चेक बांटे गए। इस मौके पर लोगों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, सड़क आदि से संबंधित समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

जनता दरबार में मौजूद मंत्रियों ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र निदान को कहा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, सहकारिता और उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत, विधायक महेश नेगी, सल्ट के विधायक सुरेंद्र जीना, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम नोटियाल आदि ने विचार रखे।

संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष बिंदेश्वरी पांडे ने किया। इससे पूर्व उपनिबंधक सहकारिता एमपी त्रिपाठी, जिला सहायक निबंधक एमएल टम्टा, सचिव महाप्रबंधक भुवन पांडे और जीआईसी के प्रधानाचार्य एमए जैंदी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सीडीओ मयूर दीक्षित, एसडीएम फिंचाराम चौहान, कंवर गुसाईं, भाजपा नेता सदानंद पांडे, पूरन संगेला, गणेश नायक, सुरेंद्र मनराल, सावित्री कठायत, ब्लॉक प्रमुख बिशन राम आदि थे। इससे पूर्व आईसी के छात्रों ने संगीतज्ञ नृपेंद्र जोशी के निर्देशन में छोलिया नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया। एनसीसी के छात्रों ने विनायक तिवारी के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया।

शिविर में दर्ज हुई 105 शिकायतें
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बहुउद्देश्यीय शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 105 शिकायतें दर्ज की गई। इस दौरान विकलांग प्रमाण पत्र 10, वृद्धा अवस्था के 16, विधवा के नौ और परित्यागिया पेंशन के दो प्रमाण पत्र जारी किए गए। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे।

पलायन पर लगेगा अंकुश
सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में अब तक 52 हजार किसानों को ऋण बांटा जा चुका है। हर विकास खंड में दो हजार किसानों को यह लाभ दिया जा रहा है, जिससे किसान अपनी आय को बढ़ाकर दोगुनी करेंगे। इससे पहाड़ के पलायन में कुछ हद तक अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें