फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाएं रोकने को वाहनों का चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। वाहन दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को स्कूल वाहन में सुरक्षा जाली नहीं होने पर कोर्ट का चालान किया गया, जबकि 36 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधियिनम के तहत चालान कर 4500 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर पुलिस ने जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक रानीखेत एससी जोशी, उप निरीक्षक राजीव उप्रेती और मैरी पीटर ने रानीखेत में स्कूल वाहनों की चेकिंग की। वाहनों के कागजात चेक किए, सभी स्कूल वाहन ठीक पाए गए।

अल्मोड़ा महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने बल्ढ़ोटी बैंड और एनटीडी के पास यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बेस चौकी प्रभारी संतोष देवरानी ने पुलिस टीम के साथ लोअर मालरोड पर लिंक तिराहे पर स्कूल वाहन और अन्य वाहनों को चेक किया।
विज्ञापन


चेताया कि वाहनों में ओवर लोडिंग नहीं करें, सुरक्षा जाली अवश्य लगाई जाए। पुलिस द्वारा दो दिन चलाए गए अभियान में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 36 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 4500 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें