अल्मोड़ा। बाल प्रहरी, बाल साहित्य संस्थान और भारत ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में आयोजित बाल मेले में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में आरती गैड़ा, प्रमोद कुमार, सिमरन कार्की, जूनियर वर्ग में गौरव रौतेला, निताशा भंडारी, हर्षित मटियानी, सीनियर वर्ग में सोनू प्रजापति, करन मर्तोलिया, शाहिद अंसारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
कहानी लिखो प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में आदित्य तिवारी, श्रुति जोशी, नैतिक पांडे, जूनियर वर्ग में आकाश बिष्ट, वंदना तिवारी, दिव्या आर्या क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि लमगड़ा के खंड शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर गैर शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने तत्काल दिए विषय पर बहुत अच्छी अभिव्यक्ति दी। पूर्व उप शिक्षा निदेशक विपिन चंद्र जोशी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।
निर्णायक बीना तिवारी, शंकर भट्ट, महेंद्र मिराल, डा. निर्मल पंत, आनंद सिंह बिष्ट, रूपा भंडारी, मोती प्रसाद साहू, पवनेश ठुकराठी, सतीश भट्ट, पूजा रावत, हेमलता वर्मा, लीला खोलिया, जगदीश पाठक, मनीष जोशी, रमेश सिंह दानू, देवराज, हेम जोशी, डा. गोविंद सिंह रावत, संतोष किरौला थे। संचालन प्रमोद तिवारी, नीरज पंत, अनिल पुनेठा, उदय किरौला ने किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रमोद टम्टा ने की। इस मौके पर मदन लाल साह, पुष्पा कैड़ा, नीलाक्षी पंत, रेशमा परवीन, भुवन तिवारी, ज्योति लटवाल, यशोधरा जोशी, पूर्णिमा भोज, डा. ललित जलाल आदि मौजूद थे।