अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने नगर के चौक बाजार और रघुनाथ मंदिर के समीप नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत कर घटते लिंगानुपात और कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया।
इस मौके पर कलाकारों ने लोगों से बेटियों को शिक्षा दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के दल में विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष देवेेेेंद्र भट्ट, ममता वाणी, पूजा गोस्वामी, नेहा मेहरा, मोहित पांडे, उमाशंकर, संदीप नयाल, महेंद्र सिंह मेहरा, अर्जुन, प्रमोद कुमार, जिला समन्वयक हिमांशु मुस्यूनी, संजय जोशी आदि मौजूद थे।